खेल

आयरलैंड के सामने इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने टेके घुटने, महज 85 रनों पर ऑल आउट हुई वर्ल्ड चैंपियन

1अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में कप्तान जो रूट समेत इंग्लैंड टीम के आठ खिलाड़ी 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बुधवार को वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड टीम के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड ने इंग्लैंड को महज 85 रनों पर ढेर कर दिया है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। चौथा ओवर समाप्त होने से एक गेंद पहले ही इंग्लैंड ने अपने 5 विकेट गंवा दिए। जो रूट की कप्तानी वाली टीम महज 23.4 ओवर्स में ऑल आउट हो गयी।

1अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में कप्तान जो रूट समेत टीम के आठ खिलाड़ी 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा जो डेनली ने 23 रन बनाए।

बता दें कि घरेलू मैदान पर खेलते हुए गेंदों के लिहाज से यह इंग्लैंड की सबसे छोटी पारी है। इससे पहले 1995 में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में सिर्फ 30 ओवर खेलकर ऑल आउट हो गई थी।

आज के मैच में इंग्लैंड टीम के अगुवाई करते हुए जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनकर आयरलैंड को गेंदबाजी का न्यौता दिया था। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और तेज गेंदबाज ओली स्टोन मेजबान टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग पर आये थे।

दोनों टीम

इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, जेसन रॉय, जो डेनली, जोए रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कूरेन, क्रिस वोक्स, ऑली स्टोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।

आयरलैंड: विलियम पोर्टरफील्ड (कप्ताान), पॉल स्टर्लिग, एंड्रयू बालबर्नी, जेम्स मैकलम, केविन ओ ब्रायन, गैरी विल्सन (विकेटकीपर), मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, ब्यॉड रैंकिन, टिम मुर्टघ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए