खेल

कोरोना वैक्सीन से हुई थी पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की मौत? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शेन वॉर्न ने COVID mRNA वैक्सीन लगवाई थी। वॉर्न ने यह वैक्सीन मौत से करीब 9 महीने पहले लगवाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न की मौत से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। डॉक्टरों के दावे के मुताबिक, शेन वॉर्न की मौत की वजह कोरोना वैक्सीन हो सकती है। वॉर्न की मौत से जुड़ी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शेन वॉर्न ने कोविड की जो वैक्सीन लगवाई थी, उससे हृदय संबंधी बीमारी बढ़ती है। दिल का दौरा पड़ने से वॉर्न की मौत हुई थी।

Published: undefined

शेन वॉर्न ने COVID mRNA वैक्सीन लगवाई थी। वॉर्न ने यह वैक्सीन मौत से करीब 9 महीने पहले लगवाई थी। एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर और भारतीय मूल के ब्रिटिश हार्ट रोग विशेषज्ञ ने कहा है कि शेन वॉर्न की मौत की वजह कोरोना वैक्सीन हो सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. असीम मल्होत्रा और डॉ. क्रिस नील के मुताबिक, COVID mRNA वैक्सीन कोरोनरी रोग के तेजी से फैलने का कारण बन सकती है। खासतौर से उन लोगों में जिन्हें पहले से ही हार्ट संबंधी कोई बीमारी है।

Published: undefined

डॉक्टर मल्होत्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न को 52 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। वॉर्न की लाइफस्टाइल बहुत हेल्थी नहीं थी। वह स्मोकिंग करते थे और उनका वजन भी ज्यादा था। डॉक्टर मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पिता की मौत भी फाइजर वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद हुई थी और उनके अंदर दिल की बीमारी वैक्सीन लगने के बाद तेजी से बढ़ी थी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा