खेल

‘पाकिस्तान में सुरक्षा और स्वतंत्रता की कमी, पीसीबी के अंदर होती है घिनौनी राजनीति’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने कहा है कि पाकिस्तान में अगर सबसे खराब चीज है तो वो है स्वतंत्रता की कमी और सुरक्षा। जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज फ्लावर 2014 से पाकिस्तान टीम के साथ थे।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने कहा है कि पाकिस्तान में अगर सबसे खराब चीज है तो वो है स्वतंत्रता की कमी और सुरक्षा। जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज फ्लावर 2014 से पाकिस्तान टीम के साथ थे। पिछले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें हटा दिया। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू में फ्लावर ने कहा, “सुरक्षा और स्वतंत्रता की कमी पाकिस्तान में सबसे खराब है।”

उन्होंने कहा, “पूर्व खिलाड़ियों का दोगलापन और पत्रकारों, टीवी चैनल्स तथा पीसीबी के अंदर होने वाली घिनौनी राजनीति से स्थिति खराब होती है। मैं निश्चित तौर पर इन सभी को दोबारा याद नहीं करूंगा।” 48 साल के फ्लावर ने कहा कि पाकिस्तान में उन्होंने जितने भी बल्लेबाजों को ट्रेनिंग दी उनमें से बाबर आजम सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।

उन्होंने कहा, “वह शायद मेरे द्वारा ट्रेनिंग दिए गए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। निश्चित तौर पर वह पाकिस्तान में तो मेरे द्वारा प्रशिक्षित किए गए बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं।” फ्लावर ने कहा है कि भारत को फाइनल में हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का खिताब जीतना उनकी पाकिस्तान के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान के प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। अपने खिलाड़ियों में विश्वास रखिए और उनके साथ खड़े रहिए। सकारात्मक चीजों की तरफ देखें और नकारात्मक चीजों को दूर रखें।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'मक्का पर नहीं दागा ड्रोन', हूती ने सऊदी के दावे को बताया झूठा, नेपाल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी