
टोक्यो ओलंपिक में पहले ही पदक सुरक्षित कर चुकी, भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंचने से चूंक गई। उन्हें तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली ने हराया है। आपको बता दें, असम की 23 वर्षीय लवलीना इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी थी।
लवलीना को 0-5 से शिकस्त मिली है। इस हार के साथ लवलीना के अभियान का अंत हो गया है। उन्हें कांस्य पदक से संतुष्ट से संतोष करना होगा। लवलीना बोरगोहेन पहला राउंड 0-5 से हारी। पांचों जजों ने बुसेनाज सुरमेनेली को 10-10 अंक दिए, जबकि लवलीना बोरगोहेन को 9-9 अंक मिले। वहीं दूसरे राउंड में भी उन्हें 0-5 से हार मिली है। इस बार भी पांचों जजों ने बुसेनाज सुरमेनेली को 10-10 अंक दिए और लवलीना को 9-9 अंक मिले।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए