खेल

पेरिस ओलंपिक: टेबल टेनिस इवेंट का ड्रॉ जारी, चीन से होगी भारत की पहली टक्कर

भारत ने पहली बार टेबल टेनिस में टीम स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई किया है। दूसरी ओर, चीन ने 2008 में ओलंपिक में टीम स्पर्धाओं की शुरुआत के बाद से सभी संस्करणों में पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पेरिस ओलंपिक के लिए टेबल टेनिस इवेंट के ड्रॉ का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को पेरिस ओलंपिक के शुरुआती दौर में चार बार के स्वर्ण पदक विजेता चीन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

महिला टीम का सामना राउंड ऑफ 16 में रोमानिया से होगा। इसके बाद दूसरे राउंड में उसका सामना रियो 2016 की रजत पदक विजेता जर्मनी से हो सकता है।

पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी लेकिन भारत इस ओलंपिक में अपना पहला अभ्यास 25 जुलाई से ही शुरू करने जा रहा है।

भारत ने पहली बार टेबल टेनिस में टीम स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई किया है। दूसरी ओर, चीन ने 2008 में ओलंपिक में टीम स्पर्धाओं की शुरुआत के बाद से सभी संस्करणों में पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

महिला एकल स्पर्धा में स्टार पैडलर मनिका बत्रा जिन्हें 18वीं सीड दी गई है, ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

रियो 2016 में डेब्यू करने के बाद अपने तीसरे ओलंपिक में भाग ले रही मनिका ने टोक्यो 2020 में महिला एकल में तीसरे दौर में जगह बनाई। दूसरी ओर, हर्सी अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगी।

एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला को 16वीं सीड दी गई है और वह अपने राउंड-ऑफ-64 मैच में स्वीडन की क्रिस्टीना कल्बर्ग से भिड़ेंगी।

पुरुष एकल में अनुभवी शरत कमल जो अपना रिकॉर्ड पांचवां ओलंपिक खेल रहे हैं, पहले दौर में स्लोवेनिया के 27 वर्षीय डेनी कोजुल से भिड़ेंगे।

हरमीत देसाई अपने अभियान की शुरुआत प्रारंभिक दौर से करेंगे। देसाई का सामना 27 जुलाई को जॉर्डन के जैद अबो यमन से होगा।

पुरुष और महिला एकल में प्रारंभिक दौर में तीन-तीन मैच होंगे। प्रारंभिक दौर के विजेता राउंड ऑफ 64 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

यदि हरमीत प्रारंभिक दौर जीत जाते हैं तो उनका सामना विश्व नंबर-5 फ्रांसीसी खिलाड़ी फ़ेलिक्स लेब्रून से होगा। पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होंगी।

सभी पांच प्रतियोगिताएं, जिनमें पुरुष एकल, महिला एकल, मिश्रित युगल, पुरुष टीम और महिला टीम शामिल है, साउथ पेरिस एरिना में खेली जाएंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • खेल: तिलक-नितीश की जोड़ी ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

  • ,
  • आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने पीस बॉन्ड भरने से किया इनकार, असहमति जताने के अधिकार के हनन पर उठाया सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

  • ,
  • जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध के बीच यूनिवर्सिटी ने सभी क्लासेज ऑनलाइन चलाने की घोषणा की