खेल

रोनाल्डो ने मैच में की गंदी हरकत, एक मैच के लिए किए गए निलंबित

सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को इस निलंबन की घोषणा की । अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिये खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक मैच के लिये निलंबित कर दिये गए हैं ।

अल नासर ने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार को 3 . 2 से हराया जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किये । दर्शक उनके चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के नाम से ‘ मेस्सी मेस्सी’ के नारे लगा रहे थे ।

सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को इस निलंबन की घोषणा की। अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है ।

रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी । इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है ।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए