खेल

IPL 2023: आरसीबी की स्क्वॉड में हुआ बदलाव, इस खतरनाक ऑलराउंडर की हुई एंट्री, विल जैक्स की लेंगे जगह

चोटिल विल जैक्स टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बाहर हो गए हैं और उनकी रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड के हरफनमौला माइकल ब्रेसवेल को RCB ने जगह दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला माइकल ब्रेसवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल विल जैक्स की जगह चुना है। जैक्स को यह चोट इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे पर लगी थी और वह आईपीएल से बाहर हो गए थे।

जैक्स को बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि ब्रेसवेल को उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपये ही मिलेगा। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में ब्रेसवेल की जगह रचिन रवींद्र को बुलाया गया है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टेड ने कहा कि इस साल भारत में वनडे विश्व कप को देखते हुए ब्रेसवेल का आइपीएल में खेलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "आईपीएल में खेलने से ब्रेसवेल भारतीय परिस्थितियों के आदी होंगे और इससे हमें विश्व कप में फायदा हो सकता है।"

ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20आई खेले हैं। 117 टी20 मैचों में उनके नाम 133 के स्ट्राइक रेट से 2284 रन है, वहीं 6.52 की इकॉनमी से उनके नाम 40 विकेट भी हैं।

बेंगलुरु का पहला मैच दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। यह 2019 के बाद उनका पहला घरेलू मुकाबला होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया