
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के संन्यास लेने खबरे सामने आई है। उनका कहना है कि साल 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है। सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद यह जानकारी दी।
सानिया मिर्जा ने कहा, ‘मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं। पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी। लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।’
Published: undefined
आपको बता दें, सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हराया। हालांकि सानिया अभी इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined