खेल

विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने 5 मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त फोटो: IANS

विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट चटकाए। 

श्री चरणी ने अपने नाम क्या ये रिकॉर्ड 

श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

श्री चरणी का प्रदर्शन दमदार

श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने 5 मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। दीप्ति ने विमेंस एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर कुल 7 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

भारत की शानदार जीत 

खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 184 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 36 रन कप्तान चमारी अटापट्टू ने बनाए, जबकि नीलाक्षिका सिल्वा ने 22 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल