खेल

खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत दी है।

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल 

गिल वनडे में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए जबकि वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 230 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए।

गिल ने वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। मिचेल इस साल जनवरी से शीर्ष स्थान पर काबिज थे।

सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। अपने इस शानदार प्रदर्शन से यह 15 वर्षीय बल्लेबाज शीर्ष 50 में जगह बनाने में सफल रहा। सूर्यवंशी के 536 रेटिंग अंक हैं।

इशान किशन टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके 910 रेटिंग अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848) पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

इस बीच तिलक वर्मा दो पायदान ऊपर छठे स्थान पर, जबकि टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर 24वें स्थान पर आ गए।

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है।

बैंक की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) का नंबर आता है।

भारत के पूर्व सहायक कोच टेन डोशेट की हुई नाइट राइडर्स में वापसी, मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट को नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नीदरलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी का 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका के साथ टेन डोशेट एक बार फिर नाइट राइडर्स परिवार का हिस्सा बन गए हैं। अब वह फ्रेंचाइजी की अलग-अलग टीमों के लिए खिलाड़ियों की खोज, टीम तैयार करने की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।

टेन डोशेट की नई जिम्मेदारी काफी अहम होगी। वह खिलाड़ियों की स्काउटिंग, टीम चयन, स्क्वाड प्लानिंग और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा वह नाइट राइडर्स की सभी टीमों में एक जैसी क्रिकेट सोच और योजना लागू करने के लिए कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे।

 नाइट राइडर्स ग्रुप की कई टीमें दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग में हिस्सा लेती हैं। टेन डोशेट को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट (एमसीएल) में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभानी होगी।

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले को लेकर नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। 

दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि युवराज के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट अंतरिम आदेश पारित करेगा। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने युवराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर मौजूद सभी आपत्तिजनक पोस्ट और उनकी इजाजत के बगैर शेयर किए गए तमाम पोस्ट को अगले 48 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है।

 मामले की सुनवाई कर रहीं जज ज्योति सिंह ने यह फैसला सुनाया। युवराज के वकील ने कोर्ट में पूर्व क्रिकेटर को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के लिंक की लिस्ट शेयर की और बताया कि इनमें से दो लिंक को हटा दिया गया है। वकील ने बताया कि युवराज की सहमति के बिना उनके व्यक्तित्व गुणों का उपयोग करके आर्थिक लाभ के लिए सामान बेचे जा रहे हैं।

शॉटपुट में तूर और गिल ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दौर के लिये आसानी से क्वालीफाई कर लिया ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तूर ने दो प्रयासों में ही ग्रुप ए से 20 मीटर का स्वत: क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर लिया । उनका पहला प्रयास 19 . 93 मीटर और दूसरा 20 . 14 मीटर था ।

उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया ।

ग्रुप बी से गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रयास पहला ही था जिसमें उन्होंने 19 . 95 मीटर का थ्रो फेंका । दूसरा थ्रो 19 . 75 मीटर और तीसरा फाउल रहा ।

वह 15 खिलाड़ियों में कुल पांचवें स्थान पर रहे । ग्रुप ए में सात और बी में आठ प्रतियोगी थे । 20 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 को बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में जगह मिली ।

न्यूजीलैंड के टॉम वाल्श ने 21 . 03 का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया ।

तूर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 . 03 मीटर है जबकि उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 21 . 77 मीटर का है जो उन्होंने 2023 में बनाया था।

पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'

  • ,
  • 'छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो BJP ने मुझे बोलने नहीं दिया, मेरा माइक बंद कर सकते हैं, छात्रों की गूंज नहीं'

  • ,
  • शेयर बाजार में यू-टर्न: निफ्टी 1.1% चढ़ा, सेंसेक्स की 889 अंकों की छलांग, निवेशकों की झोली में आए 4 लाख करोड़