खेल

खेल: धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी और कोहली और गंभीर में नहीं होती बात?

स्पेन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व का फाइनल से पहले बृहस्पतिवार को यहां खुले में अभ्यास किया। बर्मिंघम और कार्डिफ में अभ्यास सत्रों के दौरान भी कोहील और गंभीर को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया।

धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया)
धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया) 

उत्तरी न्यू जर्सी में धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी

कनाडा के जंगलों में लगी आग के कारण यहां धुएं का गुबार बन गया है जिसने सूरज को ढक दिया है लेकिन इसके बावजूद स्पेन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व का फाइनल से पहले बृहस्पतिवार को यहां खुले में अभ्यास किया।

इस धुएं के कारण हवा खराब हो गई है और परिस्थितियां खतरनाक बनी हुई हैं। यह पता नहीं चल पाया कि स्पेन ने कितना गहन अभ्यास किया है क्योंकि पत्रकार पहले 15 मिनट का अभ्यास ही देख पाए थे।

धुएं को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने या बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए कहा क्योंकि वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने खुले में अभ्यास करने पर चिंता व्यक्त की।

मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने ट्यूशेल की आलोचना की

 इंग्लैंड ने विश्व कप खिताब का 60 साल से चला आ रहा सूखा खत्म करने के लिए जर्मन कोच को नियुक्त किया, लेकिन वह भी इस टीम का भाग्य नहीं बदल सके और फिर से वही पुरानी कहानी दोहराई गई।

इंग्लैंड को फिर से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और यह पराजय भी उसे जीत की स्थिति में होने के बावजूद मिली। बुधवार को अर्जेंटीना से 2-1 से मिली हार के बाद ब्रिटिश मीडिया ने कोच थॉमस ट्यूशेल की आलोचना की।

एक शीर्षक में लिखा था, ‘‘वही पुरानी कहानी।’’ दूसरे में कहा गया, ‘‘ट्यूशेल का कद छोटा हो गया है।’’

इंग्लैंड ने अपना एकमात्र विश्व कप 1966 में जीता था और तब से उसका इंतजार बरकरार है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान गैरी लाइनकर ने ट्यूशेल के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘टीम को इस मुकाम से आगे बढ़ाने के लिए ही उन्हें यह पद सौंपा गया था। लेकिन क्या वह हमें आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति थे। उन्होंने अहम मौके पर बहुत बड़ी गलती कर दी। उनकी रणनीति और खिलाड़ियों को बदलने का तरीका समझ से परे था।’’

ट्यूशेल ने गैरेथ साउथगेट की जगह ली थी जिनके रहते हुए इंग्लैंड ने लगातार दो यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब नहीं जीत पाया।

इंग्लैंड के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंगहम ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का किया धन्यवाद

इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहम ने भावुक पोस्ट लिखा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 

बेलिंगहम ने अपने भावकु पोस्ट में सभी समर्थकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सेमीफाइनल मैच में एंथनी गॉर्डन द्वारा किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, मैच के अंतिम 7 मिनटों में अर्जेंटीना ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया। इस निराशाजनक हार के एक दिन बाद, बेलिंगहम ने सोशल मीडिया पर उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अमेरिका आकर टीम का समर्थन किया। उन्होंने सभी से भरोसा बनाए रखने की अपील भी की।

 बेलिंगहम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "बीते कुछ हफ्तों और कल के दिन को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कंसास में हमारे ड्राइवर ने जो बात कही, उसने हमारी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त कर दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने घर से हमारा हौसला बढ़ाया और अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर अमेरिका आकर हमारा समर्थन किया। हमारे देश के लोगों के बीच जो एकता और प्यार इस अभियान के दौरान देखने को मिला, उसे यहीं खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर हम इसी तरह एकजुट रहें, तो हम आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।"

डोपिंग नियम उल्लंघन पर मोहम्मद नवाज ने स्वीकार की सजा, रिकॉर्ड भी हुए रद्द

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के मामले में तीन महीने की अयोग्यता स्वीकार करनी पड़ी है। हालांकि, यदि वह निर्धारित 'सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम' सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनकी सजा एक महीने तक कम हो सकती है।

32 वर्षीय नवाज का डोप टेस्ट 7 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच के बाद लिया गया था। जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएचसी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी एंटी-डोपिंग नियमों के तहत "सब्सटेंस ऑफ अब्यूज" की श्रेणी में रखा गया है।

मोहम्मद नवाज ने आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि संबंधित पदार्थ का सेवन प्रतियोगिता के बाहर किया गया था और इसका उद्देश्य खेल प्रदर्शन में किसी प्रकार का लाभ हासिल करना नहीं था। आईसीसी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए उन्हें तीन महीने की अयोग्यता की सजा सुनाई, जिसे 1 मई 2026 से प्रभावी माना गया है। इसी दिन से उन्होंने स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया था।

कोहली और गंभीर दिन में 10 बार बात करते हैं: बल्लेबाजी कोच कोटक

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को ‘कोरी अपवाह’ करार देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भले ही वे एक-दूसरे से दूर-दूर दिखाई दें, लेकिन वे ‘दिन में 10 बार’ बात करते हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर और कोहली काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सलाह दी गई है कि इन दोनों को एक साथ बिठाकर उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद ली जा सकती है।

बर्मिंघम और कार्डिफ में अभ्यास सत्रों के दौरान भी दोनों को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया। कोहली को अभ्यास सत्र के बाद कोटक से बात करते हुए देखा गया।

भारत की दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद जब कोटक से पूछा गया कि क्या वह कोहली और गंभीर के बीच ‘सेतु’ का काम कर रहे हैं तो वह हंसने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) मुख्य कोच से संवाद करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए