खेल

श्रीलंकाई टीम के दिग्‍गज ऑलराउंडर हसरंगा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट बोर्ड को दी जानकारी

श्रीलंकाई टीम के दिग्‍गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हसरंगा ने इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

विश्वकप, एशिया कप से पहले ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट को सूचित किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं । हसरंगा ने कहा कि इस कदम के पीछे का कारण सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ाना है।

वह यह फैसला वनडे और टी-20 क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि आने वाले वक्त में श्रीलंका को वनडे में विश्वकप, एशिया कप और बाद में टी-20 विश्वकप में भाग लेना है। जहां हसरंगा श्रीलंका के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने कहा, "हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा हमारे सफेद गेंद कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।"

इस ऑलराउंडर ने श्रीलंका के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं; हालाँकि, 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 48 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 58 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला