खेल

T20 WC: कमिंस की हैट्रिक, जैमपा की फिरकी से आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया

जैमपा ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर दो विकेट लिये। वहीं कमिंस ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजते हुए आठ विकेट पर 140 रन पर रोक दिया।

फोटो: PTI
फोटो: PTI Lynne Sladky

स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस की टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक और एडम जम्पा की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के वर्षाबाधित सुपर आठ चरण के मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 28 रन से हराया।

जैमपा ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर दो विकेट लिये। वहीं कमिंस ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजते हुए आठ विकेट पर 140 रन पर रोक दिया।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन बनाये जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे । ट्रेविस हेड ( 31) और वॉर्नर ने पहली ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाया ।

दोनों ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिये थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा । खेल बहाल होने पर बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाये।

उन्होंने हेड और मिचेल मार्श ( एक ) को जल्दी आउट किया । दोहरे झटकों के बावजूद मैच पूरी तरह से आस्ट्रेलिया की गिरफ्त में था । अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे वॉर्नर ने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया ।

बारिश के कारण दूसरी बार खेल रोके जाने के समय आस्ट्रेलिया ने 11 . 2 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बना लिये थे । उस समय डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर उसे जीत के लिये 72 रन ही चाहिये थे ।

इससे पहले बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आस्ट्रेलिया को शुरूआती सफलता दिलाते हुए पहले ही ओवर में तंजीद हसन को आउट किया । इसके साथ ही टी20 विश्व कप में उनके सर्वाधिक 95 विकेट हो गए । उन्होंने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा ।

बांग्लादेश के लिये लिटन दास ( 16) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (41) ने 58 रन की साझेदारी की । शांतो ने जोश हेजलवुड को चौथे ओवर में लांग आन पर छक्का लगाया । इसके बाद पांचवें ओवर में स्टार्क को दो चौके लगाये। जैमपा ने इस साझेदारी को तोड़कर नौवे ओवर में दास को पगबाधा आउट किया ।

आस्ट्रेलियाई स्पिनर जैमपा और ग्लेन मैक्सवेल ने नौवें से 13वें ओवर के बीच सिर्फ 26 रन दिये जबकि रिशाद हुसैन (दो ) और शांतो के विकेट गंवाये ।

बांग्लादेश के लिये तौहीद ह्रदय ने 28 गेंद में 40 रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। ह्रदय ने मार्कस स्टोइनिस को दो छक्के लगाये ।

कमिंस ने आखिर में लगातार तीन विकेट लेकर स्कोर आगे बढाने की बांग्लादेश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लिये। पहले महमूदुल्लाह पूल शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए जबकि मेहदी हसन का कैच जैमपा ने लिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने ह्रदय को आउट करके हैट्रिक पूरी की ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे