खेल

T20 World Cup: ICC की सख्ती से पाकिस्तान टीम में डर, लिया यू-टर्न, 15 फरवरी को भारत के साथ खेलेगा मैच!

आईसीसी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के सुर बदले बदले से नजर आ रहे हैं। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना एक बार फिर काफी बढ़ गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है। भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है।

Published: 08 Feb 2026, 7:30 PM IST

पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा। इससे पहले, पीसीबी ने कहा था कि वे 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े होने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी।

Published: 08 Feb 2026, 7:30 PM IST

पाकिस्तान की घोषणा के जवाब में ICC ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है।

आईसीसी ने कहा, "जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।"

Published: 08 Feb 2026, 7:30 PM IST

शीर्ष क्रिकेट संस्था ने कहा, "आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है।"

विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट को-होस्ट कर रहा है।

Published: 08 Feb 2026, 7:30 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Feb 2026, 7:30 PM IST