खेल

T20 World Cup: भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रचा इतिहास, जिम्बाब्वे को जीत के लिए दिए 257 रन, बनाए कई रिकॉर्ड

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ चार विकेट पर 256 रन बनाए। जो टी20 विश्व कप के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर 218 रन का था।

फोटो: pti
फोटो: pti 

भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

टीम इंडिया ने 256 बनाने के बाद टी20 विश्व कप के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर 218 रन का था। भारतीय टीम ने ये स्कोर साल 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

Published: undefined

दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए, जिसके बाद अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।

अभिषेक 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सूर्या ने 13 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 256 के स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।

पांड्या 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली।

Published: undefined

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined