खेल

T20 World Cup: इंजमाम ने पाकिस्तान को नहीं भारत को बताया जीत का प्रवल दावेदार, कहा- कोहली...

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हर टूर्नामेंट में कोई टीम प्रबल दावेदार होती है पर मुझे लगता है इस विश्व कप में भारत के जीतने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि वह इन परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारत तो ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे टी20 विश्व कप जीतने का प्रवल दावेदार बताया है। इंजमाम को लगता है विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम यूएई की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि वह इन परिस्थियों को बेहतर समझते हैं।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हर टूर्नामेंट में कोई टीम प्रबल दावेदार होती है पर मुझे लगता है इस विश्व कप में भारत के जीतने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि वह इन परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं।

उन्होंने कहा, भारत के बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों के पास अनुभव है। अभी खेले गए इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) में हर गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंजमाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के प्रदर्शन को खूब सराहा।

उन्होंने कहा, भारत ने बड़ी आसानी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। भारत की टीम उप महाद्वीप की पिचों पर शानदार खेल दिखाते हैं। उन्होंने कहा अगर इस मैच को ही देखे तो उन्हें विराट कोहली की जरुरत भी नहीं पड़ी।

इंजमाम ने सुपर 12 में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबलें में कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहेगा यह नहीं बताया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव मिला, 9 हुई मृतकों की संख्या, एक की तलाश जारी

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश में फिर मॉनसून सक्रिय, ऊना-चंबा-कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

  • ,
  • बारिश ने प्रयागराज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव, जॉर्ज टाउन थाने तक पहुंचा नाले का पानी

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार