खेल

T20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, लेकिन टूर्नामेंट में लेगा हिस्सा

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी। दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है।

Published: undefined

पाकिस्तान सरकार के बयान में इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ विश्व कप मैच का बहिष्कार करेगा।

सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में शामिल है। पाकिस्तानी टीम 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Published: undefined

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने विश्व कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, लेकिन इस मांग को आईसीसी ने नहीं स्वीकारा। इसके बाद बांग्लादेश को मेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। उसके स्थान पर ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

Published: undefined

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।"

इस हफ्ते की शुरुआत में, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, और तभी उन्होंने घोषणा की थी कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी को लिया जाएगा।

Published: undefined

हालांकि, अंतिम फैसला एक दिन पहले ही सुना दिया गया, जिससे अब इस टूर्नामेंट में एक नई समस्या सामने आ गई है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच से काफी रेवेन्यू आता है।

पाकिस्तान ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की जर्सी लॉन्च को भी टाल दिया था। उस वक्त यह समझा गया था कि जर्सी लॉन्च का इवेंट टीम की आगामी टूर्नामेंट में भागीदारी पर फैसला आने के बाद होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined