खेल

T20 World Cup: टिम सेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, सफर का शानदार किया आगाज

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Published: undefined

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में183 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही लगातार गेंदों पर मुजीब उर रहमान ने फिन एलेन और रचिन रवींद्र के रूप में दो बड़े झटके दिए थे। रहमान ने दोनों को बोल्ड कर दिया। दो विकेट 14 रन पर गंवाकर न्यूजीलैंड मुश्किल में थी।

Published: undefined

पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। फिलिप्स 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कीवी टीम का स्कोर 88 रन था। इसके बाद सेफर्ट ने मार्क चैपमेन के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

टिम सेफर्ट चौथे विकेट के रूप में 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। सेफर्ट की इस पारी ने ही न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता खोला। चैपमेन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

Published: undefined

डेरिल मिचेल ने 14 गेंद पर 25 और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान को छोड़ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आया। रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। ओमरजाई ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर 1, राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 1 ओवर में 18 रन लुटाकर 1 विकेट लिए।

Published: undefined

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली थी। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ने 7 गेंद पर 14 और नबी ने नाबाद 7 गेंद पर 10 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और मैट हेनरी, जैकब डफी और रवींद्र ने 1-1 विकेट लिए थे। टिम सेफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined