
टाटा ग्रुप ने वीवो को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में रिप्लेस किया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बता दें, टाटा समूह को IPL का नया स्पॉन्सर बनाए जाने पर फैसला 11 जनवरी को गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में लिया गया।
Published: undefined
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने बताया कि वीवो ने अपने हाथ स्पॉन्सरशिप से खींच लिए हैं और अब उसकी जगह टाटा हमारा नया टाइटल स्पॉन्सर होगा। IPL के साथ वीवो का करार अभी खत्म नहीं हुआ था। उसके करार के खत्म होने में अभी 2 साल और बचे थे। लेकिन, उससे पहले ही उसने भारतीय T20 लीग से अपने हाथ खींच लिए।
अब फिलहाल अगले 2 साल टाटा IPL की टाइटल स्पॉन्सर होगी। मतलब ये कि IPL तो होगा पर वो वीवो आईपीएल ना होकर टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined