खेल

महिला विश्व कप 2025 का आधिकारिक सॉन्ग लॉन्च, श्रेया घोषाल ने आवाज से भर दिया जोश

इस गाने को भारत की प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसमें सुर, ताल, भावनाओं का जोश से भरा संगम है। इस गाने का मकसद दुनियाभर के फैंस को एकजुट करना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जिससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आधिकारिक कार्यक्रम गीत 'ब्रिंग इट होम' लॉन्च किया।

इस गाने को भारत की प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसमें सुर, ताल, भावनाओं का जोश से भरा संगम है। इस गाने का मकसद दुनियाभर के फैंस को एकजुट करना है।

गीत की आकर्षक पंक्ति 'तरिकिट तरिकिट तरिकिट धूम, धक-धक, वी ब्रिंग इट होम' हर उस महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है, जो वर्ल्ड कप में उतरने वाली हर महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है।

श्रेया घोषाल ने कहा, "आधिकारिक कार्यक्रम गीत के जरिए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है। मैं इस गाने को अपनी आवाज देकर और उस पल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, जो खेल के प्रति प्रेम के माध्यम से लोगों को एक साथ लाता है। मुझे उम्मीद है कि यह गीत फैंस को प्रेरित करेगा।"

महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। अगले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के सामने चुनौती पेश करेगी।

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

भारतीय टीम 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 19 सितंबर को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। 23 अक्टूबर को भारत की महिला टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी, जबकि 26 अक्टूबर को बांग्लादेशी टीम उसके सामने चुनौती पेश करेगी।

30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम , गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, इंदौर के होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एश‍ियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराया, आख‍िरी म‍िनट में दागा गोल, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' मामला: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

  • ,
  • Asian Games: हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 4-3 से पीटा, आख‍िरी म‍िनट में पलट गया गेम

  • ,
  • 'FCRA संबंधी JPC में हितधारकों से सार्थक परामर्श नहीं हो रहा', वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र

  • ,
  • 'इस दुख में वो अकेले नहीं, मैं उनके साथ हूं', राहुल का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात