
बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज के तहत पांच वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। सीरीज के सभी मैच लखनऊ के करीब एकाना में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जाने हैं।
Published: undefined
वनडे सीरीज के लिए भारत की महिला टीम: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, पुनम राउत, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर) , श्वेता वर्मा (विकेट कीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, पूनम यादव, सी. प्रथ्युषा, मोनिका पटेल।
भारत महिला टी 20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देयोल, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), नुजहत परवीन (विकेट कीपर) आयुषी सोनी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सी. प्रथ्युषा, सिमरन दिल बहादुर।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined