खेल

वर्ल्ड कप 2019: सेमीफाइनल की असंभव उम्मीद लिए बांग्लादेश से भिड़ेगी पाकिस्तान, लॉर्ड्स मैदान पर मुकाबला आज

बुधवार को इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है। वह आगे तभी जा सकता है, तब वह पहले बल्लेबाजी करे और 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी वर्ल्ड कप में आज टूर्नामेंट का 43वां मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होने से कोई चमत्कार ही बचा सकता है। आज के मैच में पाकिस्तान को एक असम्भव सा दिखने वाला लक्ष्य हासिल करना होगा।

बुधवार को इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है। वह आगे तभी जा सकता है, तब वह पहले बल्लेबाजी करे और 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे।

समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा और अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा। यह जीत का वह अंतर है, जो अब तक वनडे इतिहास में किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है।

इस विश्व कप में पाकिस्तान का अब तक का सफर 1992 की तरह ही रहा है। फर्क बस यह है कि उस साल पाकिस्तानी टीम नॉकआउट स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन इस साल उसके रास्ते काफी कठिन हैं।

भारत और आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराया था और खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा था लेकिन इसके लिए उसे इंग्लैंड के मैच पर निर्भर रहना था। अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता साफ हो जाता।

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है लेकिन उसने अपने हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है।

बांग्लादेश टीम जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई चाहेगी और उसमें पाकिस्तान को हराने का पूरा दमखम है।

ये हैं दोनों संभावित टीम

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमदुल्ला, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी

  • ,
  • जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत, जॉर्डन और इराक में सैन्‍य ठिकानों को बनाया निशाना, आईआरजीसी का दावा

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ की तैनाती का कोई मतलब नहीं, चंदा चोरी करने वाले बच नहीं पाएंगेः अवधेश प्रसाद