खेल

वर्ल्ड कप 2019: इतिहास रचने से 2 कदम दूर इमरान ताहिर, 2 विकेट लेते ही टूटेंगे कई रिकॉर्ड

बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर इमरान ताहिर 2 विकेट चटका देते हैं, तो वे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रचने से महज 2 विकेट दूर हैं। बुधवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लेते ही वे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक अपने पांच मैच खेले हैं, जिनमें बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इमरान ने अब तक 8 विकेट चटकाए हैं और वे प्रोटियाज टीम की तरफ से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्‍ड के नाम है। एलेन ने वर्ल्ड कप में 25 मैच खेलकर 38 विकेट लिए हैं।

बता दें कि इमरान ताहिर वर्ल्ड कप में अब तक महज 18 मैच खेलकर 37 विकेट ले चुके हैं। ताहिर की कोशिश न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ही इस उपलब्धि को हासिल करने की होगी।

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के मामले में 31 मैचों में 31 विकेट लेकर पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन पांचवें स्‍थान पर हैं। स्‍टेन ने विश्‍व कप में 14 मैच खेले, जिसमें 23 विकेट चटकाए हैं। इस टूर्नामेंट में चोटिल होने कारण डेल स्टेन फिलहाल मैच नहीं खेल पाएंगे।

पॉइंट्स की बात के जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों में से एक में जीत हासिल की जबकी टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। 3 अंकों के साथ प्रोटियाज टीम इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध