खेल

राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान पहलवान सतेंदर ने रेफरी को मारा मुक्का, उसके बाद जो हुआ उसे जानकर हैरान रह जाएंगे!

पहलवान सतेंदर ने राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अपना मुकाबला हारने के बाद एक रेफरी को मुक्का मार दिया, जिसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

खेल जगत से एक अजीब घटना सामने आई है। पहलवान सतेंदर ने राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अपना मुकाबला हारने के बाद एक रेफरी को मुक्का मार दिया, जिसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिद्वंद्वी मोहित से अपना मुकाबला हारने के बाद सतेंदर ने निराशा में रेफरी को मुक्का मार दिया।

Published: undefined

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने स्पोर्ट्स तक को बताया, "डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ट्रायल मुकाबले के दौरान स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने सतेंद्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।"

Published: undefined

मैट पर सतेंदर की हरकतों के कारण टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया और अमन के बीच 57 किग्रा का मुकाबला भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

Published: undefined

विशेष रूप से टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता रवि कुमार दहिया और बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश नहीं दिया गया था, बल्कि उन्हें ट्रायल से गुजरने के लिए कहा गया था। दोनों सितारों को अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल चरण में जगह दी गई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • हेडलाइन बनाने और लोगों को बेवकूफ़ बनाने के बजाय, असल में राहत देने पर ध्यान दे सरकार, उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले पर खेड़ा

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, खामेनेई के पोस्टर लेकर NC-PDP विधायकों का प्रदर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • ,
  • पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजता था फोटो और वीडियो

  • ,
  • 'आत्मनिर्भरता के मंत्र' के बीच मोदी सरकार में कच्चे तेल-LPG के आयात पर निर्भरता बढ़ी- कांग्रेस