खेल

WTC: इंग्लैंड ने गंवाए इतने अंक, रवि शास्त्री बोले- टीम को सतर्क रहकर भुनाने होंगे अपने मौके

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंकों से दो प्वांट्स काटे हैं। इसके साथ ही टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

फोटो: ians
फोटो: ians STRINGER

लॉर्ड्स में रोमांचक जीत के दौरान धीमी ओवर गति के चलते इंग्लैंड के दो अंक काटे गए हैं। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम अगर मैच जीतने पर फोकस करे, तो अपने कटे हुए अंकों की भरपाई कर सकती है।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंकों से दो प्वांट्स काटे हैं। इसके साथ ही टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अब डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में इंग्लैंड के अंक 24 से घटकर 22 हो गए हैं। टीम का अंक प्रतिशत 66.67 से घटकर 61.11 प्रतिशत रह गया है।

इंग्लैंड की टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गई है। श्रीलंका अब इंग्लैंड से एक पायदान ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है, जबकि भारत चौथे नंबर पर है।

इस संदर्भ में रवि शास्त्री ने यह भी याद दिलाया कि 2019-21 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के दौरान ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 2020 के 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' में धीमी ओवर गति के कारण चार अंक गंवाने पड़े थे।

शास्त्री ने 'आईसीसी' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "यह बहुत नुकसान करता है, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले डब्ल्यूटीसी चक्र में झेला। भारत के खिलाफ धीमे ओवर रेट के चलते उनके चार अंक काटे गए। इसका खामियाजा उन्हें प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा और न्यूजीलैंड फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गया। इसलिए आपको इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए। कुछ मैच ऐसे भी होंगे, जहां इंग्लैंड की टीम इसकी भरपाई कर सकती है।"

इंग्लैंड को यह झटका उनके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 के शुरुआती चरण में लगा है, इसलिए रवि शास्त्री को लगता है कि इंग्लैंड के पास मैच जीतने और प्वाइंट्स हासिल करने के कई मौके होंगे, जो इन दो अंकों के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "हालांकि, मुझे लगता है कि ओवर रेट से ज्यादा आपको जीत के बारे में सोचना होगा। अगर आप जीतने पर फोकस करते हैं, तो आखिरी छह महीनों में यह देख सकते हैं कि कैसे दो अंक वापस पा सकते हैं, लेकिन आपको जीतना ही होगा, यही सबसे जरूरी है। क्योंकि अगर आप जीतते रहेंगे, तो अंक कटने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार