वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: बिपिन रावत बोले- LAC पर भारत-चीन के बीच स्थिति तनावपूर्ण और प्रियंका ने योगी सरकार से पूछे सवाल

भारत के 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और चीन के साथ युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और चीन के साथ युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। रावत ने कहा, "कुल मिलाकर सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर टकराव, उल्लंघन, अकारण सामरिक सैन्य कार्रवाई--बड़े संघर्ष का संकेत है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता।"

शुक्रवार को चुशूल में भारत और चीन के बीच चल रही सैन्य वार्ता के बीच उनका यह बयान आया है। वह दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार, 2020 में बोल रहे थे।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने परारी जलाने वाले मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों को जेल में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर करवाई कब होगी? किसान का वोट- कानूनी, किसान का धान- कानूनी फिर किसान की पराली- गैरकानूनी कैसे? यूपी सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए कांग्रेस के साथियों का धन्यवाद।

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। 27 नवंबर तक सुनवाई टाल दी गई है। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई है। सीबीआई के वकील ने समय मांगा गया है, जिसके चलते सुनवाई को टाल दिया गया है। बता दें कि उम्मीद की जा रही है थी कि लालू यादव को आज जमानत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के विरोध में हिंसक प्रदर्शन में शामिल लोगों के पोस्टर पुलिस ने चस्पा किये हैं। हिंसा में शामिल लोगों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फोटो के माध्यम से पहचान हुई है। मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा राजधानी लखनऊ के थानों और सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रदर्शनकारियों की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गये हैं। इन पोस्टर पर प्रदर्शनकारियों की तस्वीरों के साथ उनका पता भी लिखा गया है। इसके अलावा पोस्टर पर लिखा गया है कि इन प्रदर्शनकारियों की जानकारी देने वाले को 5 हजार नकद इनाम दिया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined