वीडियो

वीडियो: मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची CBI, आबकारी नीति मामले में कल किया गया था गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर CBI की टीम पहुंच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर सीबीआई की टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई है, कुछ देर में मनीष सिसोदिया को पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने इस गिरफ़्तारी के पीछे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

बीजेपी ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्ज़ी केस में गिरफ्तार किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र शरीफ लोगों को फंसा रही है, उन पर कार्रवाई कर रही है, जबकि जो लोग घोटाले कर रहे हैं, उन्हें बीजेपी संरक्षण दे रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined