वीडियो

वीडियो: दिल्ली में फिर भयावह हो रहा कोरोना! 40% बढ़ी मरीजों की मौत, इस उम्र के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में जून और जुलाई में सबसे ज्यादा मृत्यु हुई। मरने वालों में ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है जो एक से अधिक बीमारी से पीड़ित थे, दूसरा कारण यह भी रहा है कि, उन्हें अस्पताल में देरी से भर्ती कराया गया।

फोटो: Getty Image
फोटो: Getty Image 

भारत में कोरोना की जद में अब तक 61 लाख से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 96 हजार के पार हो गया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना के केस दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी कुछ दिन के ब्रेक बाद कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 थी। दिल्ली में अबतक 5272 लोगों की मौत हो गई है। पिछले महीने दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 828 बताई गई थी। लेकिन इस महीने 481 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई है। जबकि पिछले महीने की तुलना में इसमें 40 फीसदी वृद्धि देखी गई है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सरकारी डाटा के अनुसार एक रिपोर्ट में कहा है कि जून और जुलाई में सबसे ज्यादा मृत्यु हुई। इस दौरान 2269 और 1221 लोगों की मौत कोरोंना वायरस से हुई थी। अप्रैल और मई में यह संख्या 57 और 414 रही है। अख़बार को लोक नायक अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि, मृत्यु होने वालों में ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है जो एक से अधिक बीमारी से पीड़ित थे, दूसरा कारण यह भी रहा है कि, उन्हें अस्पताल में देरी से भर्ती कराया गया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगालः पीएम मोदी की घोषणाओं से पहले ममता का बड़ा दांव, 5 समुदायों के लिए बोर्ड का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार के विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तुर्की में घुसी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया और ईरान को ट्रंप ने दी फिर चेतावनी

  • ,
  • ईरान युद्ध का असर: इंडिगो ने 14 मार्च से सभी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का किया ऐलान, सफर होगा महंगा

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- सावरकर हो या नरेंद्र मोदी समझौता करना इनकी पुरानी आदत, ये संविधान की विचारधारा को नहीं मानते