वीडियो

देवभूमि में बारिश से तबाही, देहरादून में डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही, देखें VIDEO

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से राजधानी देहरादून के मालदेवता में स्थित डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग नदी में समा गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन से जनजीवन बेहाल है। वहीं प्रदेश में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। देवभूमि से तबाही की कई तस्वीरें सामने आई है। इस बीच राजधानी देहरादून से भी ऐसी ही तबाही का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश से देहरादून के मालदेवता में स्थित डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग नदी में समा गई।

देहरादून में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। मालदेवता में कहीं  बिल्डिंग गिर गई, तो कहीं पार्किंग में खड़ी कारें जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह जमीदोज़ हो गई। इतना ही नहीं यहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश के कारण यहां कई घरों में मलवा भी घुस गया है। मालदेवता क्षेत्र में चारों तरफ जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

आपको बता दें कि बीते साल भी मालदेवता में बादल फटने की घटना हुई थी जिसमें इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। और आज एक बार फिर मालदेवता में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए