वीडियो

भारत बंद का दिखा असर, दिल्ली में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, रोकी गई ट्रेनें, बिहार सहित कई राज्यों में सुरक्षा सख्त

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पिछले कई दिनों से देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है। युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन से कई राज्यों में स्थिति हिंसक भी होती जा रही है। कई ट्रेनों को जला दिया गया। रेलवे स्टेशनों को फूंक दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सेना में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया गया है। इस भारत बंद को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

बता दें, दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों में आज भारत बंद का खासा असर देखने को मिला। कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिहार के 20 जिलों में इंटनेट बंद कर दिया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू की गई है। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पिछले कई दिनों से देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है। युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन से कई राज्यों में स्थिति हिंसक भी होती जा रही है। कई ट्रेनों को जला दिया गया। रेलवे स्टेशनों को फूंक दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में