वीडियो

वीडियो: अब हरियाणा में BJP सांसद के काफिले की कार ने अन्नदाता को रौंदा! किसानों का आरोप- हत्या की थी कोशिश

हरियाणा के अंबाला में यूपी के लखीमपुर जैसा कांड हुआ है। जानकारी के मुताबिक अंबाला में बीजेपी के सांसद नाय‍ब सिंह सैनी के काफिले की गाड़ी से एक किसान को टक्‍कर मार दी। इससे किसान घायल हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखीमपुर हिंसा को हफ्ते भर भी नहीं हुआ कि बीजेपी के एक और काफिले से किसानों को कुचलने की खबर सामने आई है। ये खबर हरियाणा से सामने आई है। जहां अंबाला में सांसद नाय‍ब सिंह सैनी के काफिले की गाड़ी से एक किसान को टक्‍कर मार दी। इससे किसान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसान को अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना मिलने पर किसान एकजुट होना शुरू हो गए हैं। मौके पर किसानों का हूजूम उमड़ पड़ा है। किसी तरह का कोई बवाल ना हो इसके लिए पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई है।

किसानों का आरोप है कि किसान काले झंड़े दिखा रहे थे। तभी सांसद के काफिले की एक गाड़ी से किसान भवनप्रीत को टक्‍कर लग गई। किसानों का आरोप है कि हत्‍या के इरादे से गाड़ी उन पर चढ़ाने की कोशिश की गई। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने नारायणगढ़ थाने में इसकी शिकायत भी दी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला