वीडियो

पंजाब के मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लगातार हो रहे धमाके, कई लोग झुलसे, सांस लेने में हो रही तकलीफ

आग को बुझाने में दो घंटे से फायर ब्रिगेड के कई कर्मचारी लगे हैं लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्टरी में काफी मात्रा में केमिकल है इसलिए आग फैलती जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के मोहाली के चनालोन में स्थित इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आ रही है। आग लगते ही पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है।आसपास के इलाके में आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। आग बुझाने के लिए करीब 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

Published: undefined

बता जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग को बुझाने में दो घंटे से फायर ब्रिगेड के कई कर्मचारी लगे हैं लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्टरी में काफी मात्रा में केमिकल है इसलिए आग फैलती जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined