वीडियो

वीडियो: उत्तराखंड के पूर्व सीएम को जब बीच रास्ते 'गजराज' ने दौड़ाया, ऐसे बचानी पड़ी जान

जब वन अधिकारियों को हाथी के हमलावर होने की खबर मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन कर्मचारियों ने पटाखे और हवाई फायर करके किसी तरह से हाथी को जंगल की ओर भेजा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सतपुली होते हुए कोटद्वार की तरफ आ रहे थे। शाम के पांच से 6 बजे के बीच कोटद्वार-दुगड्डा के बीच टूट गदेरे के पास अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इस वजह से पूर्व सीएम का काफिला रुक गया।कुछ देर तो पूर्व पीएम अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे, लेकिन जब हाथी ने उनके काफिले के करीब आना शुरू कर दिया तो वह उनके सहयोगी गाड़ियां छोड़कर भाग गए। हाथी के नजदीक आने पर पूर्व सीएम समेत सभी लोगों को अपना वाहन छोड़कर पहाड़ पर चढ़ना पड़ गया। उन्होंने चट्टान पर चढ़कर जान बचाई। देखिए ये रिपोर्ट

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined