
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जिंदगी के बढ़ते खर्च के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली है।
वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दृश्य नजर आ रहे हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। फ्रांस के कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ टकराव की खबरें सामने आई हैं।
इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी बढ़ती महंगाई, जीवनयापन के खर्च और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को देशभर में करीब 4.10 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि ट्रेड यूनियन ने यह संख्या लगभग 8 लाख बताई।
फिलहाल, फ्रांस में इन प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पेरिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जारी आंदोलन को और तनावपूर्ण बना दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए