वीडियो

Gadar 2: लंदन की सड़कों पर सनी देओल ने किया धांसू डांस! ढोल की थाप पर जमकर थिरके 'तारा सिंह', देखें वीडियो

सनी देओल ने लंदन की सड़कों पर फैंस के साथ डांस किया और उनसे हाथ मिलाया। सनी देओल के डांस का वीडियो सामने आया है।

लंदन की सड़कों पर डांस करते सनी देओल।
लंदन की सड़कों पर डांस करते सनी देओल। फोटो: सोशल मीडिया

अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने भारत समेत पूरी दुनिया में झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म को लंदन में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी देओल लंदन में अपनी फिल्म 'गदर 2' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान लंदन की सड़कों पर उन्हें देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। लंदन की सड़कों पर सनी देओल ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। उन्होंने फैंस के साथ डांस किया और उनसे हाथ मिलाया। लंदन की सड़कों पर सनी देओल के डांस का वीडियो नीचे दिए लिंक में आप देख सकते हैं।

Published: undefined

सनी देओल ने कहा, “गदर एक ऐसी फिल्म थी जो हमने दो दशक पहले बनाई थी। और उस समय भी इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। यह हमारे इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई। मैं इस फिल्म का दूसरा भाग करने को लेकर बहुत डरा हुआ था क्योंकि वह एक तरह से पूरी फिल्म थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हम दूसरी फिल्म के साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन कोविड के समय में निर्देशक अनिल शर्मा और लेखक शक्तिमान इस विचार के साथ आए और अचानक इसने हम सभी को प्रभावित किया और हमने कहा, ठीक है, चलो इसे बनाते हैं। उम्मीद है, मैं आगे भी ऐसा ही काम करूंगा, क्योंकि मैं वास्तव में उस पल को संजोना चाहता हूं और मैं अपना कदम ठीक से उठाना चाहता हूं। और मैं ऐसा सिनेमा करना चाहता हूं जो मैंने अब देखा है, लोग इसे कैसे चाहते हैं और वे इस तरह की लार्जर दैन लाइफ और सभी मूल्यों वाली फिल्म चाहते हैं। हमारा अधिकांश सिनेमा लंबे समय से ऐसी फिल्में नहीं बना रहा है।”

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined