
जम्मू-कश्मीर के सटे इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कश्मीर से लेकर श्रीनगर तक भारी बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिला है। पूरी घाटी में सुबह से ही लगातार बर्फबारी हो रही है और श्रीनगर शहर में जमीन पर करीब 5 इंच बर्फ जम गई है। इसके अलावा गुलमर्ग में जमीन पर 15 इंच बर्फ जमा हो गई है, जबकि घाटी के अन्य स्थानों पर बर्फ की गहराई 4 से 8 इंच के बीच है। उधर मौसम विभाग के इस महीने के अंत तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined