वीडियो

वीडियो: CM बोम्मई ​बताएं कितना पैसा ऊपर तक पहुंचा, भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन-कौन है शामिल- सुरजेवाला

बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मादल विरुपक्षप्पा के बेटे के घर से 6 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। यह नकदी लोकायुक्त के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान बरामद की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मादल विरुपक्षप्पा के बेटे के घर से 6 करोड़ रुपए की नकदी बरामद को लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि BJP ने कर्नाटक को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि समय आ गया है कि इस MLA को गिरफ्तार और इंडस्ट्री मिनिस्टर को बर्खास्त किया जाए। सुरजेवाला ने पूछा कि CM बोम्मई यह ​बताएं कि कितना पैसा ऊपर तक पहुंच रहा था और भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन-कौन शामिल है।

आपको बता दें, 6 करोड़ की यह नकदी लोकायुक्त के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान बरामद की है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रशांत मादल के आवास पर छापा मारा। इससे पहले लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को प्रशांत मादल को 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अब उनके घर में छापा मारा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल