वीडियो

वीडियो: Keventers स्टोर पहुंचे राहुल गांधी, खुद बनाया मिल्कशेक, सह-संस्थापकों के साथ बैठकर उनकी यात्रा को समझा

राहुल गांधी ने 100 साल पुराने स्टार्ट-अप केवेंटर्स स्टोर का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद कोल्ड कॉफी भी बनाई। राहुल गांधी ने इस दौरान कई चीजों को जानने की कोशिश की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 100 साल पुराने स्टार्ट-अप केवेंटर्स स्टोर का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद मिल्क शेक और कोल्ड कॉफी भी बनाई। राहुल गांधी ने इस दौरान कई चीजों को जानने की कोशिश की। राहुल गांधी ने स्टोर विजिट करने के बाद कहा कि केवेंटर्स स्टोर पर जाना विरासत और आधुनिक महत्वाकांक्षा के एक आकर्षक मिश्रण में कदम रखने जैसा था। इसके बाद राहुल गांधी केवेंटर्स स्टोर के सह-संस्थापकों के साथ बैठकर उनकी यात्रा को समझा।

राहुल गांधी ने समझा कि कैसे उन्होंने नए व्यंजनों के साथ प्रयोग करते हुए पुराने व्यंजनों को संरक्षित किया है, टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में उनके विस्तार की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की, यहां तक की फ्लेवर्ड मिल्क और घी जैसे FMCG उत्पादों में उनका प्रवेश कैसे हुआ इसपर भी चर्चा की। इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि केवेंटर्स स्टोर के सह-संस्थापकों से मेरी मुलाकात सिर्फ़ उनकी कहानी के बारे में नहीं थी - यह इस बात की झलक थी कि केवेंटर्स जैसे व्यवसाय किस तरह भारत की उद्यमशीलता की भावना को नया आकार दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर

  • ,
  • सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल सुविधा और सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र, DU और दिल्ली सरकार से जवाब तलब