
AICC OBC विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारे देश में जनगणना शुरू हो चुकी है, लेकिन उसमें OBC श्रेणी के लिए एक जरूरी कॉलम नहीं है। 14 अगस्त को जारी हुए फॉर्म की प्रश्नावली में OBC श्रेणी की जगह सिर्फ 'कास्ट' लिखा है। UPA सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह ने OBC के साथ ही SC-ST वर्ग के छात्रों को भी संविधान संशोधन कर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षण दिया था। साफ है कि OBC एक संवैधानिक वर्ग है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे जनगणना से गायब कर दिया है। अगर BJP सत्ता में है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, तो उसमें देश के OBC वर्ग का बहुत बड़ा हाथ है, लेकिन अफसोस कि उसी OBC को नरेंद्र मोदी मूर्ख बना रहे हैं।' देखिए अनिल जयहिंद का संबोधन
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए