वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: असम में कार-ट्रक टक्कर में 8 लोगों की मौत और कांग्रेस ने बीजेपी को बताया किसान विरोधी सरकार

असम में NH-15 पर एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर एक ट्रक में जा घुसी। कार में सवार सभी 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है क्योंकि वह छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

असम के उदलगुरी जिले में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गेलबेबिल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर एक ट्रक में जा घुसी। कार में सवार सभी 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग बैहटा चारीली में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के सूचन पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के किसानों से धान नहीं खरीदने का मुद्दा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासित राज्य है इसलिए केंद्र सरकार ने वहां से चावल खरीदना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों किसान परेशान हैं। चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है।

गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने के मुद्दे को कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में उठाया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने के मुद्दे पर जवाब देते हुए बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, “इस मामले में कोई राजनीतिक नहीं हो रही है, गृह मंत्रालय का एक निर्धारित पैटर्न है और एक प्रोटोकॉल है। यह एक राजनेता द्वारा नहीं किया जाता है, यह गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है और खतरे के अनुसार सुरक्षा दी जाती है और वापस ले ली जाती है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, आंधी-तूफान को लेकर रहें बेहद सतर्क लोग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी और रुपया में गिरावट जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • दोहा में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की योजना नहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या