
महाराष्ट्र में इसी महीने होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल कराया है। नामांकन से पहले आदित्य ने एक रोड शो किया जिसमें शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों से स्वागत किया। महाराष्ट्र में इसी महीन की 21 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जन नायक जनता पार्टी ने बीसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर को करनाल से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि करनाल सीट के लिए उनकी टक्कर खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से है। जन नायक पार्टी ने गुरूवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसमें तेज बहादुर यादव को टिकट दिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में तेज बहादुर को समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ उतरा था। हालांकि उनका नामांकन रद्द हो गया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश अपराधियों का अड्डा बन गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले ती दिन में बनारस, सोनभद्र, बिजनौर, नोएडा और कानपुर में कई वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन बीजेपी सरकार उसे रोकने में साफ नाकाम दिख रही है। प्रियंका ने कहा कि यूपी की योगी सरकार अपराध पर झूठ बोल सकती है, लेकिन उन्हें रोक नहीं सकती।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined