वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: भारी बारिश के चलते कई राज्यों में अलर्ट और घरेलू फ्लाइट पकड़ने के लिए अब 3 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, और ओडिशा समेत सात राज्यों में अगले कई घंटों तक लगातार बारिश पढ़ने की आशंका है और नागरिक उड्डयन ब्यूरो के आदेशानुसार घरेलू फ्लाइट्स पकड़ने के लिए अब 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना पड़ेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तेलंगाना के खम्मान शहर में समाज कल्याण छात्रावास में दूषित भोजन लेने के बाद पांच छात्रों की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों द्वारा खाए गए खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया हैं।

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में आग लगने से 22 मोटरसाइकिल जबकि 2 कार जल कर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक आग सुबह साढ़े तीन बजे लगी। इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की जांच में जुट गई है।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से देश में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने सभी हवाई अड्डों और एरलाइंस कंपनियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब से घरेलू फ्लाइट्स पकड़ने के लिए यात्रियों को 3 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचना पड़ेगा। इसके अलावा देश के बाहर जाने वाले यात्रियों को कम से कम 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, और ओडिशा समेत सात राज्यों में अगले कई घंटों तक लगातार बारिश पढ़ने की आशंका है। भारी बारिश की वजह से केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में बाढ़ आगई है। बता दें कि महाराष्ट्र में बारिश की वजह से अब तक 16 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह