वीडियो

पाकिस्तान ने लॉन्च किया अपना चंद्रयान, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में पाकिस्तान के कुछ लोगों की भीड़ एक रॉकेटनुमा कंडील को छोड़ते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चांद पर लैंड करने से कुछ ही दूरी पर चंद्रयान-2 और इसरो के बीच संपर्क टूटने के बाद लगातार पाकिस्तान भारत की आलोचना करने में लगा हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान की और से जारी हुई कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। इसी बीच पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक रॉकेट लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह रॉकेट भारत के चंद्रयान-2 के जवाब में छोड़ा है। राकेट को छोड़ते हुए पाकिस्तान के लोगों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो गई।

दरसल सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में पाकिस्तान के कुछ लोगों की भीड़ एक रॉकेटनुमा कंडील को छोड़ते हुए दिख रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जमकर मज़ाक उड़ाया। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और प्ले बैक सिंगर अदनान सामी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

बात दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम बिलकुल सही सलामत है और लगातार वैज्ञानिकों की टीम उसके साथ कनेक्शन स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- काजीरंगा हादसे की खबर दुखद, पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

  • ,
  • खेल: अय्यर ने पिच पर फोड़ा करारी हार का ठीकरा और विश्व कप से पहले लचर बल्लेबाजी ने बढ़ा दी गंभीर की चिंता

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: सामने आएगा 'VIP' का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

  • ,
  • असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर छात्र

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग और नीतीश भारद्वाज ने 'रामायण' पर फिर उठाए सवाल