
पाकिस्तान आतंकियों को शरण देता है ये तो पूरी दुनिया जान चुकी है, फिर भी खुद को पाक साफ बताने वाला पाकिस्तान इस बात को हर बार नकारता रहा है। लेकिन अब अमेरिकी संस्था कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की रिपोर्ट ने पाकिस्तान का चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है।
दरअसल, पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे भारत को निशाना बनाने वाले पांच आतंकवादी संगठनों समेत ‘विदेशी आतंकवादी संगठनों’ के रूप में चिह्नित कम से कम 12 संगठनों के लिए पनाहगाह है। ये खुलासा आतंकवाद पर अमेरिकी कांग्रेस की एक हालिया रिपोर्ट में हुआ है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined