वीडियो

वीडियो: बैन के बावजूद खूब हुई आतिशबाजी, खतरनाक स्‍तर पर वायु प्रदूषण, सांस लेने लायक नहीं दिल्ली-NCR!

पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर खूब आतिशबाजी हुई, जिस कारण सुबह से ही धुंध की एक मोटी परत दिखाई दे रही है। दिल्ली-NCR क्षेत्र के कई इलाके में हवा की गुणवत्ता बहुत ख़राब श्रेणी में दर्ज़ की गई है। इधर केजरीवाल सरकार के दावों की भी हवा निकलती दिखी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images  

पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर खूब आतिशबाजी हुई, जिस कारण सुबह से ही धुंध की एक मोटी परत दिखाई दे रही है। दिल्‍ली-एनसीआर में आज सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली-NCR क्षेत्र के कई इलाके में हवा की गुणवत्ता बहुत ख़राब श्रेणी में दर्ज़ की गई है।

इधर केजरीवाल सरकार के दावों की भी हवा निकलती दिखी। केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदूषण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए अपने स्तर से तमाम प्रयास करने के दावे भी प्रदूषण के साथ हवा में घुल गए।

दिल्ली में दिवाली पर खूब पटाखे जलाए जाने का आलम यह है कि स्माग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक है। स्थिति यह है कि इंडिया गेट और राष्‍ट्रपति भवन की इमारतें प्रदूषण के धुएं में नजर नहीं आ रही हैं। प्रदूषण की निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था SAFAR के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बहुत खराब स्तर में पहुंच गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR