वीडियो

UP में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरुआत पर प्रियंका गांधी ने की कई घोषणाएं, किसानों का कर्जा होगा माफ, बिजली बिल होगा हाफ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता के लिए कई घोषणाएं की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा, '10 दिन के भीतर यूपी के अंदर हमारे पार्टी के नेता चार यात्राएं निकालेंगे। इसमें से तीन की शुरुआत आज है।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कांग्रेस की 'प्रतिज्ञाएं' के बारे में भी बताया।

  • पहली प्रतिज्ञा: हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे, लड़कियों और छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी भी देंगे

  • दूसरी प्रतिज्ञा: किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा

  • तीसरी प्रतिज्ञा: 25 सौ में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान

  • चौथी प्रतिज्ञा: बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

  • पांचवीं प्रतिज्ञा: दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार

  • छठी प्रतिज्ञा: 20 लाख को सरकारी रोजगार

कांग्रेस महासचिव कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओं के बार में बताते हुए कहा कि महिलाएं जब तक आगे नहीं बढ़ेंगी, जब तक राजनीति में पूरी तरह से महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक जो समस्याओं से मेरी बहने जो हर रोज लड़ती हैं, जिन संघर्षों का सामना करती हैं, वे समस्याएं हम कभी दूर नहीं कर पाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी