
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंगा गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “आप उत्तर प्रदेश BJP सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। BJP सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं। महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।”
देश में जहां एक तरफ प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर लोग परेशान हैं, वही बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब वाकिया सामने आया है। पटना के फतुहा इलाके से एक प्याज व्यापारी के गोदाम से 8 लाख रुपए से अधिक की प्याज चोरी हो गई। इतना ही नहीं लुटेरे गोदाम में रखे 1.84 लाख रूपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'लाल कप्तान' का फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में सैफ के नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ यूजर्स ने सैफ की तुलना 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' के जैक स्पैरो से कर दी। फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीरिएंस में नज़र आएंगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined