वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: देश में भुखमरी को लेकर राहुल का PM पर वार और बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र जारी

दुनिया के सर्वाधिक भुखमरी से पीड़ित देशों में भारत का नाम भी है। इसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया के सबसे ज्यादा भुखमरी से पीड़ित देशों में भारत का नाम भी है। इसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 की एक रिपोर्ट साझा की है। रिपोर्ट के अनुसार, भुखमरी के लिहाज से एशिया में भारत की स्थिति अपने कई पड़ोसी देशों से खराब है। आपको बता दें, हंगर इंडेक्स 2020 में इंडोनेशिया 70वें, नेपाल 73वें, बांग्लादेश 75वें पाकिस्तान 88वें स्थान पर है। जबकि भारत की रैंकिंग 94वीं है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ‘ भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास मित्रों की जेबें भरने में लगी है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश उपचुनाव को देखते हुए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। आपको बता दें, मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस दौरान कमलानाथ ने कहा कि - हमने 2018 के चुनाव पर एक वचनपत्र बनाया था जिसमें 974 वचन दिए। शिवराज सिंह को जनता ने 15 साल बाद घर बैठाया, इन्होंने सिर्फ सौदेबाजी की। झूठी घोषणाओं के अलावा शिवराज सिंह ने कुछ नहीं किया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। RJD के साथ-साथ कांग्रेस और वाम दलों में बिहार में सरकार बनने पर राज्य के लिए जो प्राथमिकताएं तय की है, उसका जिक्र इस घोषणापत्र में किया गया है। इपना संकल्प पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज शुभ दिन है, नवरात्रि की शुरुआत है और कलश की स्थापना की गई है। कलश स्थापना के दिन संकल्प लिया जाता है। आपको बता दें कि घोषणा पत्र दारी करते समय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधि के रूप में रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे।

भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख के नीचे आई है। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 62,212 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 70,816 मरीज ठीक भी हो गए। हालांकि 837 मरीजों की जान भी चली गई। दुनिया में अबतक हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आ रहे थे, लेकिन अब भारत में अमेरिका से कम मामले आ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 71,687 केस आए और 928 मौत हुई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined