वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: संकटग्रस्त यस बैंक को बचाने के लिए SBI आया आगे और अब घाटी पहुंचा कोरोना वायरस!

दिल्ली हिंसा के दौरान हुए रिपोर्टिंग को लेकर मोदी सरकार ने जिन दो मीडिया संस्थानों पर बैन लगाया अब वो हटा दिया है और चीन से चला कोरोना वायरस अब भारत के जम्मू कश्मीर में भी पहुंच चुका है। जम्मू कश्मीर में दो लोगों में इसके संक्रमण के शक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली हिंसा के दौरान हुए रिपोर्टिंग को लेकर दो मीडिया संस्थानों पर मोदी सरकार ने गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए बैन कर दिया था। जिसके बाद मोदी सरकार की जमकर किरकिरी हुई। विपक्ष ने उन्हें इस फैसले के लिए आड़े हाथों लिया। जिसके बाद सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।

संकटग्रस्त यस बैंक को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कैसे बचाने की कोशिश करेगा, इसका प्लान बताया गया है। SBI यस बैंक की 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने भी दोहराया कि फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है। रजनीश ने कहा कि फिलहाल 50 हजार की सीमा तय करने की वजह से यस बैंक के खाताधारकों को दिक्कतें जरूर हो रही होंगी। लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

चीन से चला कोरोना वायरस अब भारत के जम्मू कश्मीर में भी पहुंच चुका है। जम्मू कश्मीर में दो लोगों में इसके संक्रमण के शक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि दोनों संदिग्ध मरीजों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दूसरों से अलग कर रखा गया है और फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुआ। जहां पर एक कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन