
दिल्ली-यूपी बॉर्डर (गाजीपुर सीमा) पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यूपी पुलिस, RAF, PAC मौके पर मौजूद है। इसके अलावा क्षेत्र अधिकारी, डीएम की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद है। पुलिस की ओर से गाजियाबाद के कई थानों को अलर्ट भी कर दिया गया है। वहीं राकेश टिकैत का कहना है कि चाहे गोली चल जाए हम धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसान लगातार कह रहे हैं हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे। आपको बता दें, नवजीवन की टीम भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined